आशुतोष गोवारिकर बने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के फेस्टिवल डायरेक्टर

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का फेस्टिवल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इस प्रतिष्ठित महोत्सव के आगामी संस्करण में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।

आशुतोष गोवारिकर का इस फिल्म महोत्सव से लंबे समय से जुड़ाव रहा है और वे भारतीय सिनेमा में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में आयोजित 55वें संस्करण में उन्हें अंतरराष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष भी बनाया गया था। अब एक बार फिर उन्हें महोत्सव के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक माना जाता है। इस महोत्सव में देश-विदेश के फिल्मकार, कलाकार और सिनेमा प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं तथा विभिन्न देशों की उत्कृष्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है।

गोवा में आयोजित होने वाला यह महोत्सव भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के साथ संवाद और सहयोग का अवसर भी देता है।

आशुतोष गोवारिकर की नियुक्ति से महोत्सव के आयोजन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *