टीकमगढ़: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ब्लॉक प्रोसेस लैब का शुभारंभ
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित 62 ग्रामों के लिए ब्लॉक प्रोसेस लैब की शुरुआत बीआरसी भवन जनपद पंचायत सभागार बल्देवगढ़ और अंबेडकर मंगल भवन बल्देवगढ़ में की गई। दोनों स्थानों पर 10-10 ग्रामों के क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्राम से सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता और बीट गार्ड को प्रशिक्षण हेतु शामिल किया गया है।
इन सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को ब्लॉक और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह कार्यशाला 9 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन द्वारा जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं तथा आदि कर्मयोगी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर विभिन्न लाइन विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तथा जनजाति कार्य विभाग के अधीक्षक भी मौजूद रहे।

