मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा—वे छत्तीसगढ़ के निर्माता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री साय ने वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव था।…

