सी.पी. राधाकृष्णन आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे

आज सी.पी. राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

शपथ लेने के बाद राधाकृष्णन औपचारिक रूप से उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे। इसके पश्चात् वे दीन दयाल उपाध्याय पार्क, चौधरी चरण सिंह समाधि स्थल और राजघाट जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय राधाकृष्णन इससे पूर्व महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से पराजित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *