फ्रांस: रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु बने नए प्रधानमंत्री
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मौजूदा रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब पूर्व प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू ने संसद में विश्वास मत खोने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। बायरू मात्र नौ महीने तक इस पद पर रहे।
लेकोर्नु राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यकाल में बीते दो वर्षों से भी कम समय में नियुक्त किए गए पांचवें प्रधानमंत्री हैं। रक्षा मंत्री के रूप में उनके तीन साल के अनुभव और यूक्रेन युद्ध के दौरान फ्रांस की नीतियों को दिशा देने में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें इस पद का प्रमुख दावेदार बनाया था।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, नए प्रधानमंत्री को आगामी बजट तैयार करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से परामर्श करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

