उत्तर प्रदेश: शेखा झील पक्षी अभयारण्य बना देश की 99वीं रामसर साइट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि के रूप में रामसर साइट का दर्जा मिल गया है। इसके साथ ही यह प्रदेश की 12वीं और भारत की 99वीं रामसर साइट बन गई है, जो राज्य के लिए बड़ी पर्यावरणीय उपलब्धि मानी जा रही है।

इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस मान्यता से न केवल जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका और जल सुरक्षा भी मजबूत होगी।

शेखा झील सेंट्रल एशियन फ्लाईवे पर स्थित एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां सर्दियों के मौसम में कई प्रवासी पक्षी आते हैं। इनमें बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और विभिन्न प्रजातियों की बत्तखें शामिल हैं। यह क्षेत्र पक्षी प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।

मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में चल रहे पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और पुनर्स्थापन प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अवसर मिलने पर शेखा झील का अवलोकन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *